1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में टावर क्रेन की लिफ्ट गिरने से इंजीनियर सहित चार लोगों की मौत

दिल्ली में टावर क्रेन की लिफ्ट गिरने से इंजीनियर सहित चार लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2018 10:06 am IST,  Updated : Oct 30, 2018 10:06 am IST

मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विभिन्न धाराओं के तहत  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दिल्ली में टावर क्रेन की लिफ्ट गिरने से इंजीनियर सहित चार लोगों की मौत- India TV Hindi
दिल्ली में टावर क्रेन की लिफ्ट गिरने से इंजीनियर सहित चार लोगों की मौत

नयी दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में सोमवार को एक निर्माण स्थल पर एक टावर क्रेन की लिफ्ट करीब 35 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई जिससे एक इंजीनियर सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहां डीडीए के फ्लैट का निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) रजनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े बजे हुई जब एक सर्विस इंजीनियर और तीन मजदूर टावर क्रेन की लिफ्ट पर काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए चारों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गुप्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। चारों मृतकों की पहचान प्रमोद (30), सोनू (25), राजकुमार (25) और सोनू (27) के रूप में की गई है। चारों मृतक मेसर्स बीजी शिर्के नाम की निजी कंपनी के लिए काम कर रहे थे। मृतकों में प्रमोद सर्विस इंजीनियर था, जबकि तीनों मजदूरी करते थे।

मौके पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि सभी को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विभिन्न धाराओं के तहत  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली