1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्‍ली के जाकिर नगर की बहुमंजिला इमारत में आग, 6 की मौत 11 घायल

दिल्‍ली के जाकिर नगर की बहुमंजिला इमारत में आग, 6 की मौत 11 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2019 08:40 am IST,  Updated : Aug 06, 2019 09:19 am IST

दिल्ली के जाकिर नगर में कल रात एक भीषण अग्निकांड हो गया। जाकिर नगर की एक बहुमंजिला इमारत में कल रात आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए।

Zakir nagar Fire - India TV Hindi
Zakir nagar Fire  Image Source : INDIA TV

दिल्‍ली के जाकिर नगर में कल रात एक भीषण अग्निकांड हो गया। जाकिर नगर की एक बहुमंजिला इमारत में कल रात आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 11 लोग घायल हो गए। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात घटी, घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। इस बीच बिल्डिंग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन बिल्डिंग में फंसे 5 लोगों को बचाया नहीं जा सका। ​घायलों को दिल्‍ली के होली फैमिली अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, यहां की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्‍टर माला ने बताया यहां भर्ती 5 लोगों ने आईसीयू में रखा गया है। वहीं कुछ लोगों को सामान्‍य वार्ड में भी भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात दो बजकर 32 मिनट पर हमें ओखला में चार मंजिला इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल गाड़ियों को तुरन्त मौके पर भेजा गया। 

आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में लगी । बताया जा रहा है कि बिजली के मीटर बोर्ड में हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी । उसके बाद आग ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को अपने चपेट में ले।लिया । गाड़ियों में आग लगने के बाद उनमें ब्लास्ट होने लगे और आग देखते ही देखते ऊपरी प्लोर तक जा पहुँची । पांच फ्लोर की बिल्डिंग में 8 फ्लैट बने हुए है । सभी फ्लैट में लोग सो रहे थे । बिल्डिंग में आग लगने के एहसास होने के बाद सभी लोगो मे भगदड़ सी मची। 

बचने के लिए बिल्डिंग से लगाई छलांग 

कुछ लोग बिल्डिंग के ऊपर से ही छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि आग रात करीब डेढ़ बजे लगी। जबकि फायर को 2.21 बजे कॉल किया गया । संकरी गालियां होने की वजह से फायर की गाड़ियों एक घंटे देरी से पहुंची । बिल्डिंग में फंसे सभी लोगो को रेस्क्यू किया गया ।बिल्डिंग से 20 लोगो को रेस्क्यू करके निकाला गया । जबकि एक महिला लाश थर्ड फ्लोर से निकाली गई है । वही एक महिला सेकेंड फ्लोर से छलांग लगा दी । इस घटना में 8 लोगो के घायल होने की बात सामने आई है जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । आग को पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है । बिल्डिंग के एक एक फ्लैट को सर्च किया जा रहा है । आग की लपटों ने 7 कार और 8 मोटरसाइकिल को खाक कर दिया है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली