Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर के हालिया घटनाक्रम और स्वतंत्रता दिवस जश्न के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में ‘हाई अलर्ट’ जारी

कश्मीर के हालिया घटनाक्रम और स्वतंत्रता दिवस जश्न के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में ‘हाई अलर्ट’ जारी

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Aug 05, 2019 02:25 pm IST, Updated : Aug 05, 2019 02:25 pm IST

कश्मीर के हालिया घटनाक्रम और स्वतंत्रता दिवस जश्न के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चलने वाली मेट्रो के संबंध में यह ताजा परामर्श जारी किया गया है।

High alert in Delhi Metro- India TV Hindi
High alert in Delhi Metro

नयी दिल्ली: कश्मीर के हालिया घटनाक्रम और स्वतंत्रता दिवस जश्न के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अप्रिय घटना को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चलने वाली मेट्रो के संबंध में यह ताजा परामर्श जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई स्टेशनों पर यात्रियों को सीआईएसएफ कर्मियों द्वारा अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ेगा। 

Related Stories

अधिकारियों के अनुसार बिना किसी विशेष खुफिया जानकारी के ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। इसे संसद में जम्मू-कश्मीर पर हालिया घटनाक्रम और 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस जश्न के संदर्भ में जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ के अतिरिक्त कर्मी, आतंक रोधी प्रतिक्रिया बल और सुरक्षा उपकरण यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क (डीएमआरसी) के 220 से अधिक स्टेशन हैं, जिनमें रोजाना करीब 28 लाख लोग यात्रा करते हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement