1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली विश्वविद्यालय ने सातवीं कट-ऑफ सूची जारी की, जानिए किन छात्रों को होगा फायदा

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सातवीं कट-ऑफ सूची जारी की, जानिए किन छात्रों को होगा फायदा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2019 07:32 am IST,  Updated : Aug 06, 2019 07:32 am IST

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने कुछ कॉलेजों के लिए सातवीं कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। जिसमें अभी भी कई प्रमुख कॉलेजों में बी कॉम (ऑनर्स) और बी कॉम समेत कई पाठ्यक्रमों में छात्रों के लिए प्रवेश के दरवाजे खुले हैं।

DU- India TV Hindi
DU

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिलों की शुरुआत को एक महीना बीत जाने के बाद भी कट-ऑफ लिस्‍ट आने का सिलसिला जारी है। दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय ने अपने कुछ कॉलेजों के लिए सातवीं कट-ऑफ सूची जारी कर दी है। जिसमें अभी भी कई प्रमुख कॉलेजों में बी कॉम (ऑनर्स) और बी कॉम समेत कई पाठ्यक्रमों में छात्रों के लिए प्रवेश के दरवाजे खुले हैं। 

हंसराज कॉलेज 97.25 प्रतिशत की कट-ऑफ पर बी कॉम (ऑनर्स) की पेशकश कर रहा है, जबकि यह पाठ्यक्रम हिंदू कॉलेज में 97.50 प्रतिशत और गार्गी कॉलेज में 95.25 प्रतिशत की कट-ऑफ पर उपलब्ध है। गार्गी कॉलेज में बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान और बी कॉम जैसे पाठ्यक्रमों में भी सीटें खाली हैं। आईपी कॉलेज फॉर वूमेन में 94.75 प्रतिशत की कट-ऑफ पर बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी में सीटें उपलब्ध हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) ने सोमवार को अपनी पांचवीं कट-ऑफ सूची जारी की। बता दें कि जून के अंत से दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में प्रवेश का सिलसिला जारी है। यहां अभी तक एडमिशन लेने वालों में दिल्‍ली के अलावा सबसे अधिक संख्‍या हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश के छात्रों की होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन