1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली परिवहन विभाग के मुख्यालय के सर्वर रूम में आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

दिल्ली परिवहन विभाग के मुख्यालय के सर्वर रूम में आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2020 09:53 am IST,  Updated : Jan 20, 2020 12:39 pm IST

राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के ऑफिस में सोमवार सुबह आग लग गई।

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire

दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के ऑफिस में सोमवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग आफिस के सर्वर रूम में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

डिप्टी चीफ फायर आफिसर सुनील चौधरी ने कहा कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली