1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली में मौत बनकर आई मर्सिडीज, फल विक्रेता की रेहड़ी में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

दिल्ली में मौत बनकर आई मर्सिडीज, फल विक्रेता की रेहड़ी में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2018 08:22 am IST,  Updated : Dec 03, 2018 08:22 am IST

द्वारका में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है।

घटना स्थल- India TV Hindi
घटना स्थल Image Source : ANI

दिल्ली: द्वारका में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बीती रात करीब 11:30 बजे गणपति चौक के पास एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार मौत बनकर आई और फल विक्रेताओं को रौंदते हुए निकल गई। हादसे में एक फल विक्रेता की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल, आरोपी की कोई जानकारी नहीं है, हादसे के तुरंत बाद ही आरोपी वहां से कार के साथ फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चश्मदीदों ने बताया कि थोक बाजार से फल खरीदने के बाद फल विक्रेता अपनी रेहड़ी लेकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया और उसे टक्कर मार दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली