1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के प्रेम नगर में फायरिंग, 4 घायल, हमलावर फरार

दिल्ली के प्रेम नगर में फायरिंग, 4 घायल, हमलावर फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 10, 2019 10:20 am IST,  Updated : Dec 10, 2019 10:20 am IST

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके गोलीबारी की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी विवाद के चलते प्रेमनगर में दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की।

Delhi Crime- India TV Hindi
Delhi Crime Image Source : FILE

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके गोलीबारी की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी विवाद के चलते प्रेमनगर में दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की। यह घटना कल रात तकरीबन 10.30 की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 4 लोग घायल हुए है। देर रात हुई इस घटना के चलते क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले लोगों की पहचान हो गई है। सभी हमलावर घायल हुए लोगों के जानकर हैं। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले लोग फिलहाल फरार हैं, उन्हें ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली