1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. चोरों की ‘कैद’ में दिल्ली, एक रात में एक ही जगह से 5 लग्जरी गाडियां चोरी, देखिए- CCTV फुटेज

चोरों की ‘कैद’ में दिल्ली, एक रात में एक ही जगह से 5 लग्जरी गाडियां चोरी, देखिए- CCTV फुटेज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2019 11:11 am IST,  Updated : Jan 20, 2019 11:19 am IST

एक तरफ तो दिल्ली में 26 जनवरी से पहले सुरक्षा चाक चौबंद होने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यहां से एक ही रात में एक ही जगह से 5 महंगी गाड़ियां चोरी हो गईं।

दिल्ली में एक ही रात...- India TV Hindi
दिल्ली में एक ही रात में एक ही जगह से 5 महंगी गाड़ियां चोरी

नई दिल्ली: एक तरफ तो दिल्ली में 26 जनवरी से पहले सुरक्षा चाक चौबंद होने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यहां से एक ही रात में एक ही जगह से 5 महंगी गाड़ियां चोरी हो गईं। मामला आउटर दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र का है। जहां वर्कशॉप में रिपेयर होने आई पांच गाड़ियों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामला 15 जनवरी की रात का बताया जा रहा है। फिलहाल, इस चोरी का एक CCTV फुटेज सामने आया है। 

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि पांचों गाड़ियों को एक-एक कर आगे पीछे ले जाया गया है। वर्कशॉप मालिक प्रवीण का कहना है कि पुलिस अब तक इन संदिग्धों का पता लगाने में नाकामयाब दिख रही है। वहीं, एक गाड़ी मालिक ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाया और कहा कि 26 जनवरी आने वाली है। ऐसे में एक ही रात में 5 गाड़ियों का चोरी हो जाना कई सवाल खड़े करता है। डर है कि यह किसी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए तो नहीं की गईं। ये कहना है दिल्ली कैंट इलाके में रहने वाले अरुण मान का, जिनकी गाड़ी वर्कशॉप से चोरी हुई है।

चोरी हुई गाड़ियों में पजेरो, इकोस्पोर्ट, हौंडा अमेज, पोलो और फोर्स गुरखा शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच तो कर रही है लेकिन अभी तक चोरों का सुराग ढूंढने में नाकाम रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली