1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. सिग्नेचर ब्रिज बना अश्लीलता का अड्डा, नग्‍न डांस करने वाले किन्‍नरों पर FIR दर्ज

सिग्नेचर ब्रिज बना अश्लीलता का अड्डा, नग्‍न डांस करने वाले किन्‍नरों पर FIR दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 15, 2018 11:14 am IST,  Updated : Nov 15, 2018 11:14 am IST

दिल्ली में इसी महीने शुरू हुए सिग्नेचर ब्रिज लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बना ही हुआ है, लेकिन यह अश्लीलता का अड्डा भी बन रहा है।

Signature Bridge - India TV Hindi
Signature Bridge 

दिल्ली में इसी महीने शुरू हुए सिग्नेचर ब्रिज लोगों के आकर्षण का केंद्र तो बना ही हुआ है, लेकिन यह अश्‍लीलता का अड्डा भी बन रहा है। बुधवार को सिग्‍नेचर ब्रिज पर किन्नरों के निर्वस्त्र होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता का मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के एक आला अफसर ने बुधवार को कहा, ‘‘ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। इससे पहले कुछ हलकों ने आरोप लगाया था कि पुल पर पुलिस की मौजूदगी पर्याप्त नहीं है। 

घटना के कथित वीडियो में दिख रहा है कि किन्नर सिग्नेचर ब्रिज पर अपने कपड़े उतार रहे हैं और डांस कर रहे हैं। वहीं राहगीर उन्हें देख रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस कथित घटना की सटीक तारीख का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन के बाद से ही घूमने-फिरने की लोकप्रिय जगह बन गया है। यहां पर पहले दिन से ही सेल्‍फी लेने वाले युवाओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली