1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-गाजियाबाद आने-जाने वालों को मिलेगी राहत, सिग्नेचर ब्रिज अक्तूबर तक हो जाएगा तैयार

दिल्ली-गाजियाबाद आने-जाने वालों को मिलेगी राहत, सिग्नेचर ब्रिज अक्तूबर तक हो जाएगा तैयार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 29, 2018 08:47 pm IST,  Updated : May 29, 2018 08:47 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि यमुना नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य इस साल अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia- India TV Hindi
Arvind Kejriwal and Manish Sisodia Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि यमुना नदी पर बन रहे बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य इस साल अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज सुबह इस निर्माणाधीन ब्रिज का निरीक्षण किया और अंतिम खंभे को लगते हुए देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासी सिग्नेचर ब्रिज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पुल के बन जाने से वजीराबाद पुल पर वाहनों की भीड़ कम हो जाएगी और दिल्ली-गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘इस ब्रिज का निर्माण कार्य 2010 में शुरू हुआ था, जिसे 2013 में पूरा किया जाना था, लेकिन पांच साल विलंब हो गया। फिर भी, हमे उम्मीद है कि यह (निर्माण कार्य) इस साल अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस परियोजना के लिए आवंटित निधि की बची हुई लगभग 100-125 करोड़ रुपये की राशि इस महीने या अगले महीने तक जारी कर देगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, ‘‘अब, कोई बहाना नहीं बचा है।’’ 

साइट निरीक्षण की कुछ तस्वीरों के साथ सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह सिग्नेचर ब्रिज देखने गया जिससे आज की सुबह गर्व से भर गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मैंने 154 मीटर ऊंचे पुल के अंतिम खंभे को लगते हुए देखा। चार महीने के भीतर दिल्ली के लोग और यात्रीगण इसका उपयोग कर पाएंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत