1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में एन्काउंटर, पुलिस ने ढेर किए दो नामी बदमाश

दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में एन्काउंटर, पुलिस ने ढेर किए दो नामी बदमाश

 Published : Feb 17, 2020 08:01 am IST,  Updated : Feb 17, 2020 08:28 am IST

दिल्ली में आज तड़के पुलिस ने एक एन्काउंटर में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। इन बदमाशों का नाम राजा कुरेशी और रमेश बहादुर था।

Delhi Encounter- India TV Hindi
Delhi Encounter

दिल्ली में आज तड़के पुलिस ने एक एन्काउंटर में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। इन बदमाशों का नाम राजा कुरेशी और रमेश बहादुर था। इन दोनों पर कई आपराधिक मामले चल रहे थे। इसी महीने करावल नगर में भी इन दोनों ने मर्डर किया था। इसके साथ ही पुलिस अन्य कई मामलों में भी इन दोनों की तलाश कर रही थी। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों अपराधियों और स्पेशल सेल के बीच सुबह 5 बजे के आसपास एनकाउंटर हुआ। एन्काउंटर के दौरान दोनों पुलिस की गोली से घायल हो गए। बाद में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार दोनों पर कई मुकदमे थे, हाल ही में 12 तारीख को करावल नगर में मर्डर किया था।  इसके अलावा ये दोनों और भी कई अपराधों में शामिल रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली