1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बदलेगा मौसम, भीगेगी दिल्ली, जानिए कब से शुरू हो रहा बारिश का दौर, क्या है मौसम का अपडेट?

बदलेगा मौसम, भीगेगी दिल्ली, जानिए कब से शुरू हो रहा बारिश का दौर, क्या है मौसम का अपडेट?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 20, 2023 09:32 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 07:06 am IST

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह से देश की राजधानी में बारिश का दौर शुरू होगा। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में 23 से 26 जनवरी के बीच बारिश का दौर बना रहेगा। इस लिहाज से गणतंत्र दिवस के दिन भी मौसम भीगा भीगा रह सकता है।

भीगेगी दिल्ली, जानिए कब से शुरू हो रहा बारिश का दौर- India TV Hindi
भीगेगी दिल्ली, जानिए कब से शुरू हो रहा बारिश का दौर Image Source : FILE

पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत के मैदानों में आई शीतलहर से जरूर थोड़ी राहत मिल गई है, लेकिन मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने वाला है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में होने वाली बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। इसी बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह से देश की राजधानी में बारिश का दौर शुरू होगा। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में 23 से 26 जनवरी के बीच बारिश का दौर बना रहेगा। इस लिहाज से गणतंत्र दिवस के दिन भी मौसम भीगा भीगा रह सकता है।

अचानक क्यों बदल रहा दिल्ली का मौसम? 

दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव की वजह ताजा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। इससे हवा के पैटर्न में भी बदलाव देखने को मिला है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश के ज्यादा आसार दिखाई दे रहे हैं। 23 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक दिल्ली में बारिश जारी रहने की संभावना है।

दिल्ली में अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल यानी 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, दिल्ली में कल कुहासा रहेगा। 22 जनवरी को दिल्ली में तापमान में कोई बदलाव नहीं दर्ज किया जाएगा। अगर बारिश की बात करें तो 23 और 24 जनवरी को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

23 जनवरी को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री ही रहेगा। हालांकि, 24 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रह सकता है। 25 और 26 जनवरी को दिल्ली में ठीक-ठाक बारिश होने का पूर्वानुमान है।26 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 डिग्री पहुंच सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।