1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में अस्पताल की दीवार गिरने से महिला की मौत, पति ने कहा- 'ठेकेदार ने खाने तक के पैसे नहीं दिए, पेमेंट भी रोका'

दिल्ली में अस्पताल की दीवार गिरने से महिला की मौत, पति ने कहा- 'ठेकेदार ने खाने तक के पैसे नहीं दिए, पेमेंट भी रोका'

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 26, 2024 08:25 am IST,  Updated : Jul 26, 2024 08:58 am IST

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं।

पीड़ित पति ने ठेकेदार पर लगाए आरोप।- India TV Hindi
पीड़ित पति ने ठेकेदार पर लगाए आरोप। Image Source : ANI

नई दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक निजी अस्पताल की निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। वहीं दीवार गिरने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में बन रही दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में महिला आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

बेसमेंट की दीवार गिरने से हुआ हादसा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘गश्त के दौरान द्वारका उत्तर पुलिस थाने के जवानों ने सेक्टर-12 में पेट्रोल पंप के पास एक निजी अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत के पास लोगों की भीड़ नजर आई। उन्होंने पाया कि निर्माणाधीन भूमिगत तल की दीवार गिर गई है और कुछ लोग मलबे में फंसे गए हैं।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘कुल नौ घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में शामिल एक महिला को आईजीआई अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।’’

चपेट में आए मजदूरी कर रहे लोग

मृतक महिला के पति संतोष ने बताया कि यहां पर अस्पताल का काम चल रहा था, जिसमें सभी लोग मजदूरी कर रहे थे। यहां पर उनके गांव के कई लोग काम कर रहे थे, जो कि घायल हो गए। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी खत्म हो गई। ये शाम 6 बजे की घटना है। कच्ची दीवार के अंदर मिट्टी भरवा रहे थे। दीवार जब ऊंची हुई तो वह गिर गई। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यहां पर करीब 25-30 लोग काम कर रहे थे। 

ठेकेदार ने नहीं दिए पैसे

वहीं मुआवजे को लेकर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी से कोई बात नहीं हुई है। शव को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित संतोष ने अपनी मृतक पत्नी का नाम देवी बताया। उन्होंने कहा कि करीब पौने दो महीने से यहां पर काम चल रहा था। ठेकेदार ने एक महीने से पेमेंट भी नहीं दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने खाने तक के पैसे नहीं दिए हैं। संतोष ने ठेकेदार का नाम दीपक बताया है। 

यह भी पढ़ें- 

Kargil Vijay Diwas Exclusive: '...अभी तक नहीं मरा तो अब मरेगा भी नहीं', सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव ने सुनाया टाइगर हिल फतह करने का वो किस्सा

Kargil Vijay Diwas: आज लद्दाख में कारगिल विजय दिवस मनाएंगे पीएम मोदी, शहीद जवानों की पत्नियों से होगी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।