1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ऑपरेशन मिलाप: पुलिस ने 9 साल के बच्चे को बिछड़े हुए परिजनों से मिलाया

ऑपरेशन मिलाप: पुलिस ने 9 साल के बच्चे को बिछड़े हुए परिजनों से मिलाया

 Reported By: Sanjay Sah
 Published : Mar 27, 2021 11:33 am IST,  Updated : Mar 27, 2021 02:30 pm IST

: दिल्ली पुलिस ने एक बच्चे को अपने परिजनों से बिछड़ने के कुछ घंटे के अंदर फिर से मिलाकर एक मिसाल कायम की है। यह मामला नांगलोई का है।

ऑपरेशन मिलाप: पुलिस ने 9 साल के बच्चे को बिछड़े हुए परिजनों से मिलाया- India TV Hindi
ऑपरेशन मिलाप: पुलिस ने 9 साल के बच्चे को बिछड़े हुए परिजनों से मिलाया Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक बच्चे को अपने परिजनों से बिछड़ने के कुछ घंटे के अंदर फिर से मिलाकर एक मिसाल कायम की है। यह मामला नांगलोई का है। जानकारी के मुताबिक 26 मार्च की शाम दुष्यंत नाम का 9 साल का लड़का अपने परिजनों से बिछड़ गया था। पंजाबी बस्ती के पास दुष्यंत को नांगलोई के बीट स्टाफ ने रोता हुआ पाया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे से उसका पता और माता-पिता के बारे में पूछा लेकिन वह सही ढंग से बता नहीं पा रहा था।

इसके बाद नांगलोई पुलिस ने एक टीम का गठन किया। इस टीम में सब-इंस्पेक्टर अमित, हेड कॉन्स्टेबल और एक कॉन्स्टेबल को शामिल किया गया। इन लोगों ने पहले लड़के से पूछताछ की। उसने बताया कि वह होली की खरीददारी करने अपने निहाल विहार के घर से अपनी मां के साथ यहां ाया था। उसकी मां किसी दुकान में गई थीं इसी बीच भीड़-भाड़ की वजह से वह मां से बिछड़ गया। दुष्यंत ने बताया कि उसकी नानी का घर निहाल विहार में हैं। 

इसके बाद पुलिस की टीम पश्चिम विहार पहुंची और वहां पर इस लड़के को लेकर मुनादी कराई गई। लॉडस्पीकर के जरिए ऐलान कराया गया। करीब 50 घरों में पूछताछ के बाद आखिरकार दुष्यंत की नानी के घर का पता चल गया। दुष्यंत की नानी के घर से उसके का नंबर मिला और पुलिसकर्मियों ने दुष्यंत के पिता को फोन पर सारी जानकारी दी।

करीब दो घंटे में पुलिस ने लड़के के पिता का पता मिल गया। यह पता था महेश कुमार , हाउस नंबर- 53, लक्ष्मी पार्क निहाल विहार दिल्ली । पुलिसकर्मियों ने निहार विहार के इस पते पर दुष्यंत को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

पढ़ें: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े, एक दिन में 62,258 नए मामले सामने आए


​पढ़ें: जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोदी को बाइडेन का न्यौता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।