1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, 28 साल के युवक की मौत, एक घायल

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, 28 साल के युवक की मौत, एक घायल

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 28, 2026 01:46 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 01:59 pm IST

दिल्ली में हुई फायरिंग में एक 28 साल के युवक की मौत हुई है और एक युवक घायल हुआ है। घटनास्थल से 10 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Delhi Firing- India TV Hindi
दिल्ली में हुई फायरिंग Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को कई गोलियां लगीं
  • गले पर भी धारदार हथियार से हमला हुआ
  • एक युवक के हाथ में गोली लगी

नई दिल्ली: दिल्ली में देर रात फायरिंग हुई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मृतक युवक की उम्र 28 साल है।

क्या है पूरा मामला?

27-28 जुलाई की दरमियानी रात करीब 12:41 बजे पीएस पीपी पुर इलाके में फायरिंग की सूचना पर PCR कॉल मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SHO, ACP और DCP मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ गुड्डू को कई गोलियां लगी थीं और गले पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।

एक युवक के हाथ में गोली लगी

27 वर्षीय मोहम्मद फारुख के बाएं हाथ में गोली लगी। AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। मौके का क्राइम टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने निरीक्षण किया। घटनास्थल से 10 खाली कारतूस और 2 जिंदा कारतूस बरामद कर जांच के लिए जब्त किए गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। CCTV फुटेज, तकनीकी निगरानी और अन्य पहलुओं से जांच जारी है। संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की जा रही है, मामले की जांच जारी है।

इससे पहले मधु विहार में दिनभर चले कब्जे के विवाद के बाद शाम को बैंक्वेट हॉल पर गोलियां बरसीं थीं और इस फायरिंग में एक महिला घायल हुई थी।

सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

इसी साल जून में ही सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने फायरिंग करने का दावा किया था और ऑडियो नोट और फेसबुक पर धमकी दी थी। 

इसी साल फरवरी में दिल्ली में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार के ऊपर फायरिंग हुई थी।  दिल्ली के आईएसबीटी के पास अज्ञात बदमाशों ने कार के ऊपर गोलियां चलाई थीं। बता दें कि दिल्ली में आए दिन घट रहीं फायरिंग की घटनाओं से पुलिस सवालों के घेरे में है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं रह गया है?

ये भी पढ़ें

दिल्ली: नजफगढ़ इलाके में फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 शूटर गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।