1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पीरागढ़ी हत्याकांड: सूफी ने लड्डू में दिया था जहर, कार में हुई 3 लोगों की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

पीरागढ़ी हत्याकांड: सूफी ने लड्डू में दिया था जहर, कार में हुई 3 लोगों की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

 Reported By: Sanjay Kumar Sah, Edited By: Malaika Imam
 Published : Feb 11, 2026 09:25 pm IST,  Updated : Feb 11, 2026 09:26 pm IST

मृतकों के पास ₹2 लाख रुपये कैश थे। सूफी ने उन्हें यह लालच दिया कि वह इस पैसे को दो करोड़ रुपये में बदल देगा। इस लालच में आकर तीनों सूफी के घर पहुंचे थे।

आरोपी सूफी कमरुद्दीन गिरफ्तार- India TV Hindi
आरोपी सूफी कमरुद्दीन गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास कार में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सूफी कमरुद्दीन उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि सूफी ने लड्डू में जहर मिलाकर तीनों को खिला दिया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

2 लाख को 2 करोड़ बनाने का दिया लालच 

दरअसल, तीनों के पास ₹2 लाख रुपये कैश थे। सूफी ने उसे दो करोड़ बनाने का लालच दिया। बाबा लोगों को धन वर्षा का लालच देता था और लोगों के पैसे लूटा करता था। तीनों लोग- रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी बाबा के पास धन वर्षा के लिए पहुंचे थे। बाबा ने उनको झांसा दिया और ₹2 लाख को 2 करोड़ बनाने का लालच दिया। इसी लालच में तीनों गाजियाबाद के लोनी इलाके में सूफी कमरुद्दीन के घर पहुंचे थे।

 

सूफी कमरुद्दीन के घर के ठीक बगल वाले मकान में सूफी ने एक मजार बना रखा है। बाबा कमाल खान का मजार है। इसी मजार के पास बैठकर सूफी कमरुद्दीन तंत्र-मंत्र किया करता था। इस बात की पुष्टि उसके परिवार के लोग भी करते हैं। साथी ही, पड़ोस के लोग भी बताते हैं कि काफी लोग यहां पर झाड़-फूंक और तावीज़ बनवाने के लिए आते थे। कुछ इसी तरह के धन वर्षा की तावीज़ बनवाने की लालच में रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी भी पहुंचे थे।

कैसे आरोपी बाबा तक पहुंची पुलिस? 

8 तारीख को ये चारों लोग गाड़ी से दिल्ली की तरफ रवाना हुए। आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में पहुंचते ही बाबा ने तीनों को लड्डू खिलाया। बताया जा रहा है कि लड्डू जहरीला था। सूफी ने तीनों को खिला दिया और जैसे ही तीनों पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास बेहोश होने लगे, तभी गाड़ी सड़क के किनारे लगाकर सूफी गाड़ी से उतर गया और ठीक उसी जगह पर तीनों लोगों की मौत हो गई। सीसीटीवी से पुलिस को चौथे व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। जब पुलिस ने तीन का मोबाइल फोन खंगाला तो सूफी कमरुद्दीन के घर तक पुलिस पहुंची।

ये भी पढ़ें-

SP विधायक का जाति प्रमाण निकला फर्जी, परिवार के 3 अन्य सदस्यों पर भी गिरी गाज

4 बच्चों की मां और 6 महीने पहले शादीशुदा हुए युवक ने दी जान, एक ही साड़ी से बनाए फंदे पर झूलते मिले दोनों के शव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।