1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पीएम मोदी ने फ्रांस से दिल्ली के एलजी को किया फोन, यमुना में बाढ़ की स्थिति की ली जानकारी

पीएम मोदी ने फ्रांस से दिल्ली के एलजी को किया फोन, यमुना में बाढ़ की स्थिति की ली जानकारी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 13, 2023 10:53 pm IST,  Updated : Jul 13, 2023 11:02 pm IST

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से काफी उपर बह रही है। इस पर फ्रांस के दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने फ्रांस से दिल्ली के एलजी को फोन लगाया और यमुना में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान हरसंभव उपाय करने के निर्देश दिए।

पीएम मोदी ने फ्रांस से दिल्ली के एलजी को किया फोन, यमुना में बाढ़ की स्थिति की ली जानकारी - India TV Hindi
पीएम मोदी ने फ्रांस से दिल्ली के एलजी को किया फोन, यमुना में बाढ़ की स्थिति की ली जानकारी Image Source : FILE

PM Modi on Yamuna Flood: पीएम मोदी फ्रांस की यात्रा पर हैं। वे वहां फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न से मिले। साथ ही औपचारिक कार्यक्रमों के बीच उन्होंने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को फोन किया। पीएम मोदी ने फ्रांस से फोन कर दिल्ली में जलभराव व बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिये किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने केंद्र सरकार से हर संभव सहायता ले कर दिल्ली के हित में समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसी बीच दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। यमुना बैंक के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। यमुना की बाढ़ का पानी आटीओ मेन रोड तक पहुंच चुका है। आईटीओ बिल्डिंग समेत कई सरकारी दफ्तरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। दोपहर में कुछ घंटे तक जलस्तर स्थिर रहने के बाद शाम एक बार फिर यमुना में उफान आया और जलस्तर बढ़ गया। 6 बजे शाम से यमुना का जलस्तर 208.66 पर पहुंचकर स्थिर था।

एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात

दिल्ली में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमों को तैनात कर दिया गया है।शुक्रवार सुबह तक हालात सुधरने की उम्मीद है। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मोहसिन शाहिदी ने  बताया कि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीम, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पांच, मध्य क्षेत्र में चार जबकि राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा इलाके में एक टीम तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुल छह जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 

कल सुबह से हालात बेहतर होने की उम्मीद

एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक ने कहा, ‘चूंकि, पिछले दो दिनों में दिल्ली में न्यूनतम बारिश हुई है, हमें उम्मीद है कि स्थिति अब स्थिर हो जाएगी और कल सुबह तक हालात बेहतर होने की उम्मीद है।’’ उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों और दिल्ली तथा उसके आसपास के स्थानों में पिछले चार-पांच दिनों की भारी बारिश के बाद शहर में यमुना नदी के आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ ने लगभग 1,000 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला है और लगभग 3,500 स्थानीय लोगों को बचाया है। स्वयंसेवक, जिला प्रशासन और पुलिस भी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।