1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बीजेपी को मिला नया दफ्तर, PM मोदी ने किया उद्घाटन; ₹2.23 करोड़ से बनी नई बिल्डिंग

दिल्ली बीजेपी को मिला नया दफ्तर, PM मोदी ने किया उद्घाटन; ₹2.23 करोड़ से बनी नई बिल्डिंग

 Published : Sep 29, 2025 06:41 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 05:31 pm IST

1980 में राष्ट्रीय राजधानी में दो कमरों के दफ्तर से शुरुआत करने वाली बीजेपी का अब दिल्ली में 17वां दफ्तर शुरू होने जा रहा है। दिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है और ये बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में बिल्कुल करीब है।

pm modi delhi bjp office- India TV Hindi
पीएम मोदी ने किया दिल्ली बीजेपी के दफ्तर का उद्घाटन। Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजधानी में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर दिल्ली बीजेपी के नए दफ्तर का आज उद्घाटन किया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। दिल्ली बीजेपी का कार्यालय बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है और ये बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में बिल्कुल करीब है। बता दें कि अब तक दिल्ली बीजेपी का ऑफिस पंत मार्ग पर चल रहा था। 

जेपी नड्डा, सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन कर दिया है। इस मौक पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

delhi bjp new office
Image Source : REPORTER INPUTदिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर।

दिल्ली BJP के नए कार्यालय में क्या है खास?

  1. दिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर 825 वर्ग मीटर प्लॉट पर बना है और कुल 30,000 वर्ग फीट निर्मित क्षेत्रफल में फैला है। इसमें पांच मंजिला इमारत और वाहन पार्किंग के लिए दो बेसमेंट की भी व्यवस्था है। 
  2. नए पार्टी कार्यालय में दक्षिण भारतीय वास्तुकला के तत्व समाहित हैं, जिसमें प्रवेश द्वार और अग्रभाग पर ऊंचे स्तंभ हैं। 
  3. कुल 825 वर्ग मीटर के भूखंड पर फैली इस इमारत का क्षेत्रफल 30,000 वर्ग फुट है, जिसमें अग्रभाग, प्रवेश द्वार और स्तंभ शामिल हैं। 
  4. इस ऑफिस को पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया गया है। इस भवन में वाहन पार्किंग के लिए दो तलघर होंगे। 
  5. भूतल पर एक कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष और कैंटीन होगी, जबकि पहली मंजिल पर 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक सभागार होगा।
  6. दिल्ली इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों और कर्मचारियों के कार्यालय दूसरी मंजिल पर होंगे, जबकि तीसरी मंजिल पर पार्टी उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों के कार्यालय होंगे। 
  7. सबसे ऊपरी मंजिल पर भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) के कार्यालय होंगे, साथ ही दिल्ली के सांसदों और प्रदेश इकाई के प्रभारियों के लिए कमरे होंगे।
  8. दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस की लागत 2.23 करोड़ रुपए है। नई बिल्डिंग में मौजूदा कार्यालय से ज्यादा जगह होगी। 

delhi bjp new office
Image Source : REPORTER INPUTदिल्ली बीजेपी का नया दफ्तर।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने क्या कहा?

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यालय का निर्माण पूरा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नौ जून 2023 को कार्यालय का ‘भूमि पूजन’ किया था। पार्टी की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर खोला गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए कार्यालय को रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित किया गया और लगभग 35 वर्षों तक 14 पंडित पंत मार्ग पर स्थित कार्यालय से काम किया गया।” उन्होंने कहा, “अब पार्टी कार्यालय कल दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नये भवन में स्थानांतरित हो जाएगा। यह यात्रा संघर्ष से भरी रही है, फिर भी उल्लेखनीय है।”

उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के कई नेता और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-

एशिया कप में पाक को धूल चटाने पर पीएम मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन, सीधे शहबाज और मुनीर को लगेगी मिर्ची

कौन हैं इंडियन नेवी की जाबांज ऑफिसर दिलना और रूपा, जिनका PM मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।