1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली NCR में बारिश, गर्मी से मिली राहत, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, तेज हवा-बारिश के लिए तैयार रहें

दिल्ली NCR में बारिश, गर्मी से मिली राहत, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, तेज हवा-बारिश के लिए तैयार रहें

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 30, 2026 09:40 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 09:40 pm IST

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को तैयार रहने की सलाह दी है।

Delhi Rain- India TV Hindi
दिल्ली में बारिश Image Source : X/PTI

सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। मार्च के महीने में कई बार हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। हालांकि, आने वाले 1-2 दिन में यहां तेज हवाएं चलने का अनुमान है और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है और लोगों को खराब मौसम के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, साथ ही 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के करीब

ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि अधिकारियों और लोगों को खराब मौसम के लिए "तैयार" रहना चाहिए, जिसमें तेज हवाएं, बिजली गिरना और धूल के कारण विजिबिलिटी कम होना शामिल है। सोमवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान एक समान रेंज में रहा। शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 19.4 डिग्री सेल्सियस और रिज स्टेशन में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कहा कि आयानगर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के बड़े हिस्से में बारिश हो रही है। खासकर उत्तर और मध्य भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ा है। दिल्ली एनसीआर के अलावा जम्मू कश्मीर, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। बिहार में कुछ जगहों पर ओले भी गिरे हैं। हालांकि, बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला बहुत लंबी नहीं चलेगा। अप्रैल महीने से पूरे देश में तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं और सभी जगहों पर औसतन तापमान तेजी से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-

बेकाबू होकर पुल से नीचे गिर गई बस, 40 से ज्यादा यात्री थे सवार

पंक्चर लगाने वाले की बेटी ने UP PCS परीक्षा में गाड़े झंडे, हासिल की 210वीं रैंक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।