1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. लाल किले में 'डमी बम' नहीं पकड़ पाए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 15 अगस्त से पहले दिल्ली में एक्शन

लाल किले में 'डमी बम' नहीं पकड़ पाए 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 15 अगस्त से पहले दिल्ली में एक्शन

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 05, 2025 06:31 am IST,  Updated : Aug 05, 2025 11:12 am IST

इन दिनों लाल किले के पुख्ता सुरक्षा 'बंदोबस्त 'परखने' लेकर स्पेशल सेल और इंटेलिजेंस एजेंसियों की तरफ से डमी बम लगाए जा रहे हैं। लेकिन लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम का पता नहीं लगा सके। इसलिए उन पर एक्शन हुआ है।

लाल किला- India TV Hindi
लाल किला Image Source : PTI (FILE PHOTO)

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा से जुड़ी दिल्ली से बड़ी खबर आई है। दिल्ली के लाल किले की सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल समेत 7 पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम को लेकर हर रोज पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मॉक ड्रिल करती है। शनिवार को भी एक ड्रिल की गई। इसमें दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ की एक टीम सिविल ड्रेस में डमी बम के साथ लाल किला परिसर में दाखिल हुई। लेकिन लाल किले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम का पता नहीं लगा सके जिसके बाद सुरक्षा में तैनात सभी 7 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया।

तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मी सस्पेंड

स्पेशल सेल की एक टीम शनिवार को सादे कपड़ों में डमी बम के साथ लाल किले परिसर में दाखिल हुई। उस समय, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बम का पता नहीं लगा सके। इसलिए उन पर एक्शन हुआ है। लाल किले की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का मामला होने से सात पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। साथ ही बाकी जवानों को डीसीपी राजा बांठिया ने सख्त हिदायत दी। 

लाल किला में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे 6 बांग्लादेशी

वहीं लाल किले की सुरक्षा से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने लाल किला परिसर में जबरन घुसने के आरोप में 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनकी उम्र करीब 20-25 साल बताई जा रही है। ये सभी अवैध बांग्लादेशी हैं जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मजदूरी करते हैं।

आरोपियों के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज मिले 

पुलिस को इनके पास से बांग्लादेशी दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इनका लाल किले में घुसने का मकसद क्या था।

यह भी पढ़ें-

जिहाद की मदद से गजवा-ए-हिन्द करना चाहते थे युवक, पाकिस्तानियों से संपर्क में थे, यूपी ATS ने धर दबोचा

दिल्ली के द्वारका मोड़ के पास चली ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगवॉर की आशंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।