1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. संसद भवन से कुछ ही दूरी पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं दो तेज रफ्तार कार, एक हुई चकनाचूर तो दूसरी गई पलट

संसद भवन से कुछ ही दूरी पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं दो तेज रफ्तार कार, एक हुई चकनाचूर तो दूसरी गई पलट

 Published : Feb 14, 2026 06:52 am IST,  Updated : Feb 14, 2026 07:07 am IST

ये हादसा इतना गंभीर था कि एक कार तो टकराने के बाद ही पलट गई और ड्राइवर नीचे फंसा रहा। दूसरी कार में टक्कर लगने के बाद आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

आपस में टकराई दो कारें- India TV Hindi
आपस में टकराई दो कारें Image Source : ANI

दिल्ली के विजय चौक पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां से मात्र कुछ ही दूरी पर संसद भवन भी है। विजय चौर पर एक इनोवा कार काली गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद इनोवा कार विजय चौक पर ही पलट गई। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। ड्राइवर को बहुत मामूली चोट लगी हैं।

हाई सिक्योरिटी जोन में हुआ ये हादसा

दिल्ली के हाई-सिक्योरिटी जोन यानी संसद भवन से कुछ ही दूरी ये टक्कर हुई है। SUV इनोवा कार हादसे के बाद तुरंत पलट गई, दूसरी काले रंग की कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। दोनों कार में सवार लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

लोगों की जुट गई भीड़

हादसे के तुरंत बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच गई। कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तभी चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई और वाहनों का लंबा जाम भी लग गया। पुलिस की टीम ने क्षतिग्रस्त कारों को साइड में कराकर जाम को सुचारु रूप से खुलवाया। साथ ही सड़क पर पड़े कांच के टुकड़ों को भी साफ कराया गया।

कैसे हुआ एक्सीडेंट? नहीं पता चली वजह

दो कारों के बीच बेहद सिक्योरिटी वाले एरिया में ये एक्सीडेंट कैसे हुआ? इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस की ओर से भी इस पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।