1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रॉबर्ट वाड्रा ने जन्मदिन के मौके पर गरीबों को खिलाया खाना, शेयर की तस्वीरें

रॉबर्ट वाड्रा ने जन्मदिन के मौके पर गरीबों को खिलाया खाना, शेयर की तस्वीरें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 16, 2022 11:21 pm IST,  Updated : Apr 16, 2022 11:21 pm IST

रॉबर्ट वाड्रा 18 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगे, इससे पहले वह एक सप्ताह के लिए गरीबों को भोजन खिलाएंगे। वाड्रा ने कोरोनाकाल में भी गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की थी।

Robert Vadra- India TV Hindi
Robert Vadra Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा अपने 51वें जन्मदिन से पहले एक सप्ताह से हर दिन पूजा स्थलों का दौरा करते हुए गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिला रहे हैं। वाड्रा 18 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगे, इससे पहले वह एक सप्ताह के लिए गरीबों को भोजन खिलाएंगे। वाड्रा ने कोरोनाकाल में भी गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। वह सामाजिक कार्यो से भी जुड़े हुए हैं और अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सर्दियों के दौरान भी वह गरीब लोगों को कंबल दान करते नजर आए थे।

रॉबर्ट वाड्रा ने शनिवार को अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "बहुत गर्मी है, लेकिन आईटीओ के हनुमान मंदिर में आलू की सब्जी, चावल, रोटी और हलवा लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हुई थीं।"

आगे लिखा है, "मेरे जन्मदिन से पहले सप्ताह भर चलने वाले समारोह के हिस्से के रूप में लोगों का पेट भरा। लोगों को संतुष्ट और मुस्कुराते हुए देखना बहुत संतुष्टिदायक होता है। आप जो बोएंगे, वही पाएंगे।"

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।