1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को दो टन लिक्विड ऑक्सीजन मिली

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को दो टन लिक्विड ऑक्सीजन मिली

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2021 11:13 am IST,  Updated : Apr 27, 2021 11:13 am IST

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को मंगलवार सुबह दो टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन मिली। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘पिछले कुछ दिनों’’ की तुलना में अब वे ‘‘बेहतर स्थिति’’ में है। 

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को दो टन लिक्विड ऑक्सीजन मिली - India TV Hindi
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को दो टन लिक्विड ऑक्सीजन मिली  Image Source : ANI

नयी दिल्ली:  दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को मंगलवार सुबह दो टन तरलीकृत चिकित्सकीय ऑक्सीजन मिली। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘पिछले कुछ दिनों’’ की तुलना में अब वे ‘‘बेहतर स्थिति’’ में है। कुछ दिन पहले अस्पताल में जीवनदायिनी गैस की भारी किल्लत के कारण संकट पैदा हो गया था। अस्पताल ने कहा कि उसके पास 6000 घन मीटर ऑक्सीजन है जो 10 घंटे तक चल सकती है। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें 27 अप्रैल को सुबह छह बजे दो टन तरलीकृत चिकित्सकीय ऑक्सीजन मिली। कल हमें 10 टन तरलीकृत चिकित्सकीय ऑक्सीजन से भरा एक टैंकर मिला था। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अब हम बेहतर स्थिति में हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हालात बेहतर रहे।’’ अस्पताल को हर रोज 11,000 घन मीटर तरलीकृत ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और हर दिन 10,000 घन मीटर ऑक्सीजन की खपत होती है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शुक्रवार को 25 मरीजों की मौत हो गई थी। 

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।