1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली बस गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, फिंगरप्रिंट से आरोपियों की मौजूदगी हुई कन्फर्म; अब DNA रिपोर्ट का इंतजार

दिल्ली बस गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, फिंगरप्रिंट से आरोपियों की मौजूदगी हुई कन्फर्म; अब DNA रिपोर्ट का इंतजार

 Reported By: Abhay Parashar Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 02, 2026 09:13 am IST,  Updated : Sep 02, 2026 09:28 am IST

दिल्ली के कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं। पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट बस से मिले हैं। पुलिस बहुत जल्द ही इस केस की चार्जशीट दायर करेगी।

Delhi gangrape- India TV Hindi
दोनों आरोपी कंडक्टर और ड्राइवर (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली में चलती खाली स्लीपर बस में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस गैंगरेप केस में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं। जांच के दौरान फिंगरप्रिंट से आरोपियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट बस से मिले हैं।

पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप के कपड़े भी जब्त किए थे। इसके अलावा बस की सीटों और स्टीयरिंग से भी फॉरेंसिक सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया है। अब पुलिस को DNA रिपोर्ट का इंतजार है। DNA जांच की रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में फॉरेंसिक सबूतों की कड़ी और मजबूत होने की उम्मीद है। पुलिस बहुत जल्द ही इस केस की चार्जशीट दायर करेगी।

परी चौक से बस में बैठी थी छात्रा

पुलिस की जांच के मुताबिक, 4 अगस्त की रात नोएडा के परी चौक से पीड़िता ने बस में लिफ्ट ली थी। इसके बाद कथित तौर पर बस में उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं क्लास में पढ़ती है। छात्रा घरवालों से नाराज होकर बिना बताए निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे-भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी।

दरिंदगी के दौरान बस के CCTV थे बंद

छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद बस रुक गई। ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर- 63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया। आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गैंगरेप परी चौक से नोएडा सेक्टर- 63 के बीच हुआ। बस के CCTV बंद थे। आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। 

47 किलोमीटर के सफर के दौरान गैंगरेप

घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बस में खराबी आने के बाद बस को सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए लेकर गए थे। बस की रिपेयरिंग के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर छात्रा उन्हें मिली। परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर बस ने तय किया। बस स्लीपर होने और पर्दे लगे होने के कारण किसी भी राहगीर को बस के अंदर का दिखाई नहीं दिया।

ये भी पढ़ें-

घर में लूट के बाद बेरहमी से हत्या, 58 वर्षीय महिला का शव कुर्सी पर बैठाकर भागे बदमाश

'काम करते रहो, मैं बाहर देखता हूं', कहकर भाग गया चाइनीज सुपरवाइजर, त्रिशूली टनल से जिंदा लौटे श्रमिक की आपबीती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।