1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 03, 2023 11:40 am IST,  Updated : Sep 03, 2023 12:10 pm IST

सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनिया गांधी- India TV Hindi
सोनिया गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी हल्के बुखार की चपेट में हैं। 

पहले भी इसी अस्पतला में चला था इलाज 

कुछ समय से सोनिया गांधी लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जुझ रही हैं। कोविड के बाद से वह कई बार अस्पताल में एडमिट हो चुकी हैं। सोनिया गांधी दो बार कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं, जिसके बाद से वह लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। पूर्व में सर गंगाराम अस्पताल में ही उनका इलाज चला था। इससे पहले इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में हैं

दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी सक्रिय भूमिका में नजर आ रही हैं। हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। इससे पहले वे बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भी शामिल हुई थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।