1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली से 1200 मजदूरों को लेकर बिहार रवाना हुई ट्रेन, सभी का किराया देगी दिल्ली सरकार

दिल्ली से 1200 मजदूरों को लेकर बिहार रवाना हुई ट्रेन, सभी का किराया देगी दिल्ली सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 08, 2020 05:46 pm IST,  Updated : May 08, 2020 06:09 pm IST

दिल्ली से आज 1200 मजदूर को लेकर दिल्ली से मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी।

Special train carrying 1,200 migrant workers leaves from Delhi to Bihar- India TV Hindi
Special train carrying 1,200 migrant workers leaves from Delhi to Bihar Image Source : AP

नई दिल्ली: दिल्ली से आज 1200 मजदूर को लेकर दिल्ली से मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी। उन्होनें बताया कि दिल्ली से आज 1200 मजदूर बिहार के लिए रवाना हुए हैं। इन मजदूरों के किराया का 15 फीसदी जो बिहार सरकार को देना था, उसके लिए बिहार सरकार ने मना कर दिया है। उसके बाद दिल्ली सरकार ने ही बिहार सरकार के हिस्से का फीसदी पैसा दिया है। बिहार के साथ ही कई राज्य अपने हिस्से का पैसा देने को तैयार नहीं है। दिल्ली सरकार सब पैसा वहन करने को तैयार है।

इससे पहले मध्यप्रदेश के 1200 मजदूरों को लेकर पहली श्रमिक विशेष ट्रेन नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को रवाना हुई थी। अधकारियों ने बताया था कि मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन शुक्रवार की शाम को रवाना होगी जिसमें कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण दिल्ली में फंसे 1200 यात्री होंगे। दिल्ली सरकार प्रवासी कामगारों के लिये विशेष ट्रेन चलाने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार से भी बात कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिये रवाना हुए प्रवासी कामगारों की अधिकारियों ने जांच की थी। राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी आश्रय गृहों में 10000 के करीब प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। हाल ही में सरकार ने प्रधान सचिव (सामाजिक कल्याण) पी के गुप्ता को प्रवासी कामगारों के उनके राज्य लौटने की तमाम प्रक्रियाओं के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। एक अधिकारी ने दिन में कहा था ,‘‘अपने राज्य जाने के इच्छुक प्रवासी कामगारों को वापिस भेजा जायेगा। हम बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार से बात कर रहे हैं।’’ अभी तक रेलवे 189 श्रमिक विशेष ट्रेनें चला चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।