1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, सेक्टर 75 में बलेनो ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, मौके से फरार हुए कार सवार

गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, सेक्टर 75 में बलेनो ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, मौके से फरार हुए कार सवार

 Published : Jul 03, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 05:38 pm IST

गुरुग्राम के सेक्टर 75 में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Gurugram Hit And Run Case- India TV Hindi
गुरुग्राम हिट एंड रन केस Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली एनसीआर में बेलगाम रफ्तार से जुड़ा एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कार ने दो युवकों को चपेट में ले लिया। दिल्ली में हाल ही में कई ऐसे वाकये हुए हैं जिसमें तेज रफ्तार वाहनों की वजह से जानमाल का नुकसान हुआ। दिल्ली के बाद अब साइबर सिटी गुरुग्राम से हिट एंड रन का एक खौफनाक मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-75 इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को जबरदस्त टक्कर मारी जिसका वीडियो भी सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक बुरी तरह से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार युवक मौके से भाग गए। आपको बता दें कि 3 युवक कार में सवार थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

अनियंत्रित हो गई थी कार

गंभीर हादसे के बाद गुरुग्राम पुलिस ने अधिकारिक बयान जारी किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं। गुरुग्राम के एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बलेनो कार की रफ्तार बहुत तेज थी। तेज गति के चलते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो युवकों को कार से जोरदार टक्कर लग गई। 

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा के अनुसार, हादसे में घायल दोनों युवकों की स्थिति अभी नाजुक है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में घायलों का इलाज चल रहा है। ऐसीपी क्राइम ने बताया कि जब घायलों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और वो बयान देने की स्थिति में आएंगे तो उनके बयानों के आधार पर आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

टेम्परेरी नंबर के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस

जिस बलेनो कार से युवकों पर टक्कर लगी थी उस पर एक टेम्परेरी नंबर प्लेट थी। कार का नंबर T-05 26HR 4262 है। पुलिस ने नंबर के जरिए परिवहन विभाग की सहायता से गाड़ी के मालिक का पता लगाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस (CCTV) कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के समय की पूरी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

(गोहित कौशिक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस ने एक्सपायरी डेट बदलने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 20 लाख रुपए का खाना जब्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।