1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भारत चीन विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगाई कड़ी फटकार, जानें पूरी डिटेल्स

भारत चीन विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगाई कड़ी फटकार, जानें पूरी डिटेल्स

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Aug 04, 2025 11:32 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 11:50 am IST

सेना पर टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई है। जानें पूरी डिटेल्स...

राहुल गांधी- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : RS TV

सुप्रीम कोर्ट ने 9 दिसंबर, 2022 को भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसी बातें नहीं कहेंगे। कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि 2000 किलोमीटर ज़मीन चीनियों ने कब्ज़ा कर ली है।आप विपक्ष के नेता हैं, संसद में अपनी बात कहें, सोशल मीडिया पर नहीं। सेना पर टिप्पणी मामले में समन के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस भी जारी किया।

राहुल गांधी ने की थी ये टिप्पणी


बता दें कि अपनी 2023 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, कांग्रेस नेता ने दावा किया कि एक पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। इसी टिप्पणी पर मानहानि के मुकदमे को चुनौती देने वाली गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, "आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2,000 किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है?" और इस पर जोर देते हुए कहा, "यदि आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा नहीं कहेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।