1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामलाः केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ी

स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामलाः केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ी

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 22, 2024 01:54 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 02:04 pm IST

तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था।

केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी- India TV Hindi
केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी Image Source : PTI

नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को आज तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद बिभव को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि को 6 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

एक जुलाई को होगी जमानत पर सुनवाई

वहीं बिभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जुलाई को सुनवाई होनी है। कुमार अभी न्यायिक हिरासत में है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 13 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास पर मालीवाल पर हमला किया था। उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था।

बिभव कुमार पर लगे हैं ये आरोप

बिभव कुमार को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उनकी न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी। इससे पहले अदालत ने कहा था कि गिरफ्तारी के कारण उनकी अग्रिम जमानत अर्जी का कोई मतलब नहीं रह जाता। इसके बाद 24 मई को उन्हें चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद उन्हें फिर से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुमार के खिलाफ 16 मई को दर्ज की गई प्राथमिकी में आपराधिक धमकी देना, महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग तथा गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने से संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।