1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Tajinder Pal Singh Bagga: "केजरीवाल एक तानाशाह," बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

Tajinder Pal Singh Bagga: "केजरीवाल एक तानाशाह," बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

 Published : May 07, 2022 11:39 pm IST,  Updated : May 07, 2022 11:39 pm IST

दिल्ली भाजपा ने तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की निंदा करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें ''तानाशाह'' कहा। 

BJP protest at Kejriwal's residence against Bagga's arrest- India TV Hindi
BJP protest at Kejriwal's residence against Bagga's arrest Image Source : TWITTER

Highlights

  • तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने किया था गिरफ्तार
  • बीजेपी ने किया दिल्ली सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन
  • गिरफ्तारी के दौरान पगड़ी न पहनने देने के लगाए आरोप

Tajinder Pal Singh Bagga: दिल्ली भाजपा ने तेजिंदर सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की निंदा करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें ''तानाशाह'' कहा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि बग्गा की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने निजी फायदे के लिए पंजाब पुलिस का 'दुरुपयोग' किया है। 

केजरीवाल को बताया ‘तानाशाह’

गुप्ता ने कहा, ''केजरीवाल एक तानाशाह हैं। बग्गा का क्या अपराध था? उन्होंने बस '(द) कश्मीर फाइल्स' पर केजरीवाल की टिप्पणी को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। गिरफ्तारी के दौरान उन्हें पगड़ी पहनने तक की इजाजत नहीं दी गई।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा ''पगड़ी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी ।'' दरअसल, पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को बग्गा को दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें यह कहते हुए हरियाणा से राजधानी वापस ले आई कि पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी। 

पगड़ी न बांधने देने का आरोप

विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद थे। आरपी सिंह ने बग्गा के पिता के साथ बदसलूकी करने और तेजिंदर को पगड़ी नहीं बांधने देने की पंजाब पुलिस की कार्रवाई की निंदा की।  उन्होंने कहा, ''यह स्पष्ट रूप से किसी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल दोनों को पगड़ी के इस अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए।'' 

अपहरण का मामला दर्ज

सिरसा ने कहा कि मुद्दा किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी का नहीं है बल्कि असली मुद्दा यह है कि एक सिख मुख्यमंत्री दूसरे सिख का अपमान कैसे करवा सकता है। दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा की शिकायत के आधार पर  भी दर्ज किया। प्रीतपाल ने आरोप लगाया कि ''कुछ लोग'' सुबह करीब 8 बजे उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें वापस राजधानी लाने के बाद शुक्रवार देर रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।