1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सरेआम कत्ल! नाबालिग पर चाकू से 15 बार किया हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

दिल्ली में सरेआम कत्ल! नाबालिग पर चाकू से 15 बार किया हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Amar Deep
 Published : May 23, 2025 06:54 am IST,  Updated : May 23, 2025 10:36 am IST

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सरेआम एक नाबालिग पर हमला किया गया है। आरोपियों ने नाबालिग पर 15 से अधिक बार हमला किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नाबालिग पर चाकू से 15 बार किया हमला।- India TV Hindi
नाबालिग पर चाकू से 15 बार किया हमला। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हत्या की एक और खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यहां आरोपियों ने सरेआम एक नाबालिग पर चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को नाबालिग पर ताबड़तोड़ 15 से अधिक बार चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है। पूरा मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गुरुवार का बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

नाबालिग के सीने पर किया हमला

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर पीसीआर पर एक कॉल रिसीव की गई। इसमें दिल्ली के बुराड़ी के गांधी चौक स्थित पिंकी कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि कॉलर ने बताया कि नाबालिग लड़के के सीने पर चाकू से कई बार हमला किया गया है और पीड़ित लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि नाबालिग की पहचान भलस्वा निवासी 16 वर्षीय किशोर के रूप में की गई। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

इसके बाद पुलिस की टीम ने आनन-फानन में घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला गया कि मृतक अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने दोनों को रोक लिया और चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। मृतक के दोस्त का बयान दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।