1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भूकंप के झटकों से कांपी देश की राजधानी, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से कांपी देश की राजधानी, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

 Written By: Shashi Rai
 Published : Nov 29, 2022 10:16 pm IST,  Updated : Nov 29, 2022 10:25 pm IST

दिल्ली में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात साढ़े 9 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई है। फिलहाल भूकंप के चलते किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

दिल्ली में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात साढ़े 9 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई है। फिलहाल भूकंप के चलते किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नई दिल्ली से 8 किलोमीटर पश्चिम दिशा में था। 

कुछ दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

कुछ दिन पहले भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 है और इसका एपिसेंटर नेपाल था। तब एक हफ्ते में दूसरी बार ऐसा हुआ, जब देश की राजधानी और एनसीआर में भूकंप आया । नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में लोगों ने 54 सेकंड तक ये झटके महसूस किए । इसके अलावा उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल था भूकंप का केंद्र 

तब दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत 5 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र भी नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 थी। इस भूकंप की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में ये भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया था। जिसकी वजह से दोती जिले में घर गिर गया था और 6 लोगों की जान चली गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।