1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में करीब एक दशक में इस साल नवंबर का महीना रहा सबसे ज्यादा ठंडा

दिल्ली में करीब एक दशक में इस साल नवंबर का महीना रहा सबसे ज्यादा ठंडा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2020 11:57 am IST,  Updated : Nov 29, 2020 11:57 am IST

दिल्ली में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।

दिल्ली में करीब एक दशक...- India TV Hindi
दिल्ली में करीब एक दशक में इस साल नवंबर का महीना रहा सबसे ज्यादा ठंडा Image Source : PTI (FILE PHOTO)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। दिल्ली में वैसे नवंबर महीने का औसत न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है। 

पिछले वर्ष औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2017 तथा 2016 में यह 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह यह सातवां दिन है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि 23 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नवंबर 2003 के बाद से अब तक का सबसे कम तापमान है जब न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।