1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. शनिवार को दिल्ली की जिला अदालतों में नहीं होगा कामकाज, रोहिणी में हुई फायरिंग के बाद सुरक्षा नियमों होगा बदलाव

शनिवार को दिल्ली की जिला अदालतों में नहीं होगा कामकाज, रोहिणी में हुई फायरिंग के बाद सुरक्षा नियमों होगा बदलाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2021 05:12 pm IST,  Updated : Sep 24, 2021 05:12 pm IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर जितेंद्र सिंह मान उर्फ गोगी को कोर्ट में पेश किया था।

District Courts Of Delhi, Rohini Shootout, Rohini Shootout Shooters, Rohini Shootout Lawyers- India TV Hindi
दिल्ली के सभी जिला न्यायालयों में सुरक्षा के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। Image Source : PTI/INDIA TV

नई दिल्ली: शुक्रवार को दिल्ली की रोहिणी जिला कोर्ट में हुई फायरिंग को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली के सभी जिला न्यायालयों में सुरक्षा के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद करने की इस कवायद के चलते शनिवार को दिल्ली के किसी भी जिला न्यायालय में कामकाज नहीं होगा। दिल्ली बार एसोसिएशन की तरफ से सभी सदस्य वकीलों को यह जानकारी दी गई है।

दोनों हमलावर भी मारे गए

बता दें कि रोहिणी कोर्ट के अंदर शुक्रवार को गोलीबारी की घटना में एक गैंगस्टर सहित 3 लोगों की मौत हो गई। घटना रोहिणी एनडीपीएस कोर्ट नंबर 207 में हुई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर जितेंद्र सिंह मान उर्फ गोगी को कोर्ट में पेश किया था। गोगी की उसके प्रतिद्वंद्वियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर टीलू ताजपुरिया गिरोह के थे और उनकी पहचान राहुल और मॉरिस के रूप में हुई है। हमलावर राहुल पर भी 50 हजार रुपये का इनाम था। गोगी पर हमला करने वाले दोनों बदमाशों की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई।

अप्रैल में गिरफ्तार हुआ था गोगी
गोगी को स्पेशल सेल ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था। वह हरियाणा की 22 वर्षीय गायिका हर्षिता दहिया की हत्या में शामिल था, जिसे 2017 में पानीपत में हमलावरों ने गोली मार दी थी। दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की एक टीम ने त्वरित कार्रवाई की और जवाबी फायरिंग शुरू की। हमलावरों में से 2 वकील के पोशाक में थे और उन्होंने जितेंद्र गोगी पर हमला किया। प्रवक्ता ने कहा, 'दोनों हमलावर गोगी के साथ मारे गए।' घटना के समय जज अदालत में मौजूद थे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने भी पुष्टि की कि हमलावरों को मार गिराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।