राजधानी दिल्ली के लाल किले में आयोजित होने वाले 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' और कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली कई शोभा यात्राओं के कारण 24 मई को मध्य और उत्तरी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस भी तैयार है और जाम से बचाने के उपाय कर रही है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि जनजाति जागृति समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। शोभा यात्रा श्यामगिरि मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदेसिया पार्क और अजमेरी गेट से शुरू होकर लाल किले की ओर बढ़ेगी।
एडवाइजरी के अनुसार-
- जीटी करनाल रोड पर शास्त्री पार्क से तीस हजारी तक, खोया मंडी यू-टर्न से युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड तक बुलेवार्ड रोड, श्यामनाथ मार्ग और लोथियन रोड पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की संभावना है।
- हैमिल्टन रोड पर पुल डफरिन से केला घाट तक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर कोड़िया पुल से छत्ता रेल तक और नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल तक दोनों लेन पर आवागमन प्रभावित रहने की संभावना है।
- जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट चौक तक और निषाद राज मार्ग पर दोनों तरफ प्रतिबंध लगने की संभावना है।
- राजपुर रोड और आसपास के इलाकों, रिंग रोड और चंदगी राम अखाड़ा से आईपी फ्लाईओवर तक, आईटीओ चौक, बीएसजेड मार्ग, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, श्रद्धानंद मार्ग, चावड़ी बाजार रोड और देश बंधु गुप्ता मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
दिल्लीवासी अपनी यात्रा की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़ें-
4 जुलाई तक बंद रहेगी नवादा मेट्रो की यह सड़क, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी