दिल्ली के नवादा मेट्रो स्टेशन के पास की सड़क 45 दिन के लिए बंद कर दी गई है। यह सड़क 20 मई (बुधवार) रात 10 बजे बंद हुई और अब 4 जुलाई तक बंद रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में बताया है कि जल बोर्ड का काम पूरा करने के लिए यह सड़क बंद की गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क ठीक करने के काम के लिए खास ट्रैफिक इंतजाम किए गए हैं। यह काम दिल्ली जल बोर्ड ट्रेंचलेस तरीके से कर रहा है ताकि जमी हुई सीवर लाइन को ठीक किया जा सके।
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि नजफगढ़-उत्तम नगर मेन रोड पर द्वारका मोड़ से उत्तम नगर की ओर, मेट्रो पिलर नंबर 722 से 723 के बीच का रास्ता 20 मई (रात 10:00 बजे) से लगभग 45 दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।
यात्रियों को ट्रैफिक पुलिस की सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को इस रास्ते से बचने की और दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को पहले से वैकल्पिक रास्तों के साथ प्लान बनाने और ज्यादा समय लेकर थोड़ा पहले घर से निकलने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सिर्फ तय स्थानों पर ही गाड़ियां खड़ी करने की अपील की गई है। नवादा मेट्रो स्टेशन के नीचे एक जमी हुई सीवर लाइन को ट्रेंचलेस तरीके से ठीक करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड सड़क काट रहा है। इसी वजह से इस रास्ते को बंद किया गया है।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
- नजफगढ़ की तरफ से द्वारका मोड़ होते हुए उत्तम नगर की तरफ जाने वाले सभी कमर्शियल गाड़ियों, बसों और भारी गाड़ियों को द्वारका मोड़ से डाबरी मोड़ की तरफ डायवर्जन लेने की सलाह दी गई है।
- तिलक नगर/उत्तम नगर की तरफ से नजफगढ़/द्वारका मोड़ की तरफ आने वाली बसों, कमर्शियल गाड़ियों और भारी गाड़ियों को ट्रैफिक को कंट्रोल करने और प्रभावित हिस्से के पास भीड़ कम करने के लिए उत्तम नगर की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा।
- हल्के मोटर गाड़ियों और लोकल यात्रियों को भी सलाह दी जाती है कि वे जितना हो सके प्रभावित हिस्से से बचें।
- गाड़ी चलाने वालों से अपील की गई है कि वे सब्र रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और एक आसान अनुभव के लिए ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें-
24 मई को सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो, हर 15 मिनट पर नई ट्रेन, UPSC उम्मीदवारों के लिए सुविधा
'साहिल' नाम बताकर 'फहीम' ने की युवती से दोस्ती, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप