1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 24 मई को सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो, हर 15 मिनट पर नई ट्रेन, UPSC उम्मीदवारों के लिए सुविधा

24 मई को सुबह 6 बजे से चलेगी मेट्रो, हर 15 मिनट पर नई ट्रेन, UPSC उम्मीदवारों के लिए सुविधा

 Reported By: Sanjay Kumar Sah, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 21, 2026 05:42 pm IST,  Updated : May 21, 2026 06:14 pm IST

सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है। 24 मई को हर लाइन पर मेट्रो सुबह 6 बजे शुरू होंगी।

Delhi Metro- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : PTI

सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2026 (UPSC) के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने विशेष व्यवस्था की है। इस रविवार (24 मई) को लाइन-7 (पिंक लाइन), लाइन-8 (मेजेंटा लाइन) और लाइन-9 (ग्रे लाइन) पर ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6 बजे से शुरू होंगी। इन तीनों लाइनों पर रविवार को सामान्यतः सेवाएं 7 बजे शुरू होती हैं। इस बार सुबह 6 बजे से 7 बजे तक 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। 7 बजे के बाद इन लाइनों पर रविवार का सामान्य टाइमटेबल लागू रहेगा। बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार टाइमटेबल के अनुसार सुबह 6 बजे से ही शुरू होंगी।

देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते दिल्ली सरकार ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील की है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो में यात्रियों का भार बढ़ा है। दिल्ली मेट्रो में ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई गई है। यूपीएससी के उम्मीदवार निजी वाहनों से यात्रा करते तो ईंधन की खपत ज्यादा होती। इससे बचने के लिए भी दिल्ली मेट्रो ने सुबह 6 बजे से ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है।

हर साल तीन चरण में होती है यूपीएससी परीक्षा

यूपीएससी हर साल तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल हैं। इस परीक्षा के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए भर्ती की जाती है। इस साल सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को होगी। आयोग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाने के लिए तीन नए केंद्र जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा, "तीन नये केंद्र जोड़ने का मकसद भीड़भाड़ को कम करना और अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा देना है।" उन्होंने बताया कि आयोग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र मिलें।

यह भी पढ़ें-

CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान- "दिल्ली में 13 साल बाद फिर बनेंगे राशन कार्ड, 15 जून से ऑनलाइन आवेदन"

'साहिल' नाम बताकर 'फहीम' ने की युवती से दोस्ती, गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।