1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बारिश के दौरान बाइक और कार पर गिरा पेड़, एक की मौत; खौफनाक वीडियो आया सामने

दिल्ली में बारिश के दौरान बाइक और कार पर गिरा पेड़, एक की मौत; खौफनाक वीडियो आया सामने

 Reported By: Anamika Gaur,  Kumar Sonu Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 14, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Aug 14, 2025 02:04 pm IST

दिल्ली के कालकाजी में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। पेड़ गिरने से बाइक सवार महिला फंस गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

 बाइक पर पेड़ गिरने की तस्वीर- India TV Hindi
बाइक पर पेड़ गिरने की तस्वीर Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्लीः दिल्ली में गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के दौरान दिल्ली के कालकाजी इलाके में नीम का पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गया। पेड़ 100 साल पुराना था। पेड़ की चपेट में एक कार और बाइक आ गई। हादसे में कार सवार और बाइक पर सवार महिला पेड़ के नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से पेड़ की जड़ को हटाया जा रहा है। 

पेड़ गिरने का सीसीटीवी सामने आया

पेड़ गिरने का सीसीटीवी भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि रोड पर पानी जमा है और लोग आ-जा रहे हैं। इस बीच एक बाइक सवार जा रहा है। बाइक पर महिला भी बैठी है। इसी बीच पेड़ बाइक सवार पर गिर गया। पेड़ ऊपर गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठी महिला पेड़ के नीचे बुरी तरह से दब गई। मृतक की पहचान 55 साल के सुधीर कुमार के रुप में हुई है। 

हादसे का खौफनाक वीडियो यहां देखें

पेड़ के नीचे दब गई बाइक सवार महिला

घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार एक महिला पेड़ के नीचे दब गई। वीडियो में एक कार के ऊपर भी पेड़ दबा दिख रहा है। महिला को स्थानीय लोगों ने किसी तरह से बचाया। उसके कुछ चोटें भी लगी हैं। 

पेड़ के नीचे महिला के दबने का वीडियो यहां देखें

पेड़ के नीचे दबी महिला को बचाया गया

वीडियो में दिख रहा है कि रोड पर पानी जमा हुआ है। बारिश के दौरान वाहन चालक जा रहे थे। इसी बीच पेड़ बाइक और कार पर गिर गया। बाइक के पीछे बैठी महिला पेड़ के नीचे दब गई। वीडियो में दिख रहा है कि वह निकलने की भरसक कोशिश कर रही है लेकिन निकल नहीं पा रही है। महिला के आस-पास कुछ लोग भी छाता लिए और रेनकोट पहने दिख रहे हैं। रोड पर देखते ही देखते बारिश के बीच भीड़ भीड़ भी जुट जाती है। लोगों ने महिला को पेड़ के नीचे से बचाया। 

कार पर गिरा पेड़
Image Source : REPORTER INPUTकार पर गिरा पेड़

 दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश

बता दें कि दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह से बारिश हो रही है और मौसम विभागने ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात धीमा हो गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान दिल्ली के सफदरजंग में 13.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, आया नगर में 57.4 मिमी, पालम में 49.4 मिमी, लोधी रोड पर 12 मिमी, प्रगति मैदान में 9 मिमी और पूसा में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।