1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ट्रिपल मर्डर से दिल्ली के करावल नगर में मचा हड़कंप, महिला और दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति फरार

ट्रिपल मर्डर से दिल्ली के करावल नगर में मचा हड़कंप, महिला और दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति फरार

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 09, 2025 10:39 am IST,  Updated : Aug 09, 2025 12:40 pm IST

दिल्ली के करावल नगर में एक महिला और दो बच्चों की हत्या से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला का पति वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। एक शख्स ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पत्नी के साथ विवाद

जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप ने पत्नी जय श्री के साथ विवाद के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया। प्रदीप ने पत्नी जय श्री और दोनों बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। दोनों बेटियों की उम्र 7 साल और 5 साल है।

भारी कर्ज और आर्थिक तंगी 

बताया जाता है कि प्रदीप करावल नगर के भगत सिंह कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था। आशंका है कि पत्नी के साथ विवाद के बाद उसने गला दबाकर तीनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी प्रदीप की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि आज सुबह लगभग 07:15 बजे, करावल नगर पुलिस थाने में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम को लगभग 28 वर्षीय एक महिला और उसकी 7 और 5 वर्ष की दो बेटियां अपने कमरे में मृत मिलीं।

karawal nagar murder
Image Source : REPORTER INPUTजय श्री और प्रदीप

क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल की जांच कर रही हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम (पीएमई) के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा जा रहा है। करवल नगर पुलिस थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के पति का पता लगाने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।