1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में दो जिगरी दोस्तों ने एक दूसरे को चाकुओं से गोदा, दोनों की मौत

दिल्ली में दो जिगरी दोस्तों ने एक दूसरे को चाकुओं से गोदा, दोनों की मौत

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 14, 2025 06:38 am IST,  Updated : Jul 14, 2025 06:46 am IST

दिल्ली से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो दोस्तों ने आपसी झगड़े में एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो दोस्तों ने आपसी झगड़े में एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप और आरिफ के रूप में हुई है, जो ख्याला बी ब्लॉक के निवासी थे।

दोनों शादीशुदा थे, बच्चे भी हैं

घटना की सूचना मिलते ही ख्याला थाना और तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, संदीप और आरिफ एक ही गली में परिवार सहित रहते थे और दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों शादीशुदा थे। किसी बात पर दोनों आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकुओं से हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, संदीप का प्रॉपर्टी का बिजनेस था और पहले जिम ट्रेनर भी रह चुका था। दोनों ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। दोनों शवों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिरासत से भागने की कोशिश

एक अन्य खबर में, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सुभाष प्लेस स्थित एक थाने की पहली मंजिल से एक आरोपी ने कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सौरभ अहमद (28) को चार लोगों से जुड़े एक लूट के मामले में 23 जून को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से गिरफ्तार किया गया था। 21 मार्च को सुभाष प्लेस थाने में अहमद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रोशन (31), आशीष (23), गणेश शॉ (24) व अहमद को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के 4.5 लाख रुपये में से कुल 2.52 लाख रुपये बरामद कर लिये गए थे।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से अहमद फरार था और आखिरकार 23 जून को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को उसकी पहचान परेड कराई गई, जिसके बाद अदालत ने जांच और बरामदगी के लिए उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 11 जुलाई को सुभाष प्लेस थाने में पूछताछ के दौरान अहमद ने पुलिस परिसर की पहली मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश की। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

बड़ी खबर: दिल्ली में गायब नहीं हुई थी त्रिपुरा की स्नेहा, कर लिया था सुसाइड, नदी से बरामद हुआ शव

छांगुर बाबा ने रची थी खौफनाक साजिश, एक एक षड्यंत्र का हो रहा पर्दाफाश, सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।