1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मीरा बाग में 8-9 राउंड फायरिंग, आउटलेट पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां

दिल्ली के मीरा बाग में 8-9 राउंड फायरिंग, आउटलेट पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोलियां

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 06, 2024 04:14 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 04:27 pm IST

दिल्ली के मीरा बाग इलाके में राज मंदिर हाइपरमार्केट के बाहर अज्ञात संदिग्धों ने गोलीबारी की। दोपहर 2:35 बजे की वारदात बताई जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के मीरा बाग में फायरिंग का मामला सामने आया है। राज मंदिर नामक आउटलेट पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई। करीब 8-9 राउंड फायरिंग की गई। दोपहर 2:35 बजे की वारदात बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक शॉप पर ये फायरिंग हुई। गोली किसी को नहीं लगी है। 

फिरौती की मिली थी धमकी

बताया जा रहा है कि ये फायरिंग फिरौती मांगने के लिए हुई है। हाल ही में गैंगस्टर कपिल सागवान उर्फ नन्दू ने राज मंदिर शॉप के मालिक को वसूली की धमकी दी थी। कपिल सागवान उर्फ नन्दू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एलाइन्स गैंग है। नन्दू अमेरिका में मौजूद है। जिस शॉप पर फायरिंग हुई उसकी पैन इंडिया शॉप्स और शॉपिंग बाजार आउटलेट है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।