1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली के जैतपुर इलाके में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

VIDEO: दिल्ली के जैतपुर इलाके में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 09, 2025 02:06 pm IST,  Updated : Aug 09, 2025 02:34 pm IST

राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा आज सुबह 9 बजे के करीब हुआ। उस वक्त भारी बारिश हो रही थी।

दिल्ली के जैतपुर में...- India TV Hindi
दिल्ली के जैतपुर में दीवार गिरी Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। स्थानीय एजेंसियो के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत और बचाव के काम में तैनात है। यह दीवार करीब 50 फीट लंबी थी।

सुबह 9.15 बजे पुलिस को मिली सूचना

जैतपुर थाना इलाके में शनिवार सुबह 9:15 बजे के करीब पुलिस को यह सूचना मिली कि हरी नगर गांव इलाके के पीछे मोहन बाबा मंदिर के पास बनी झुग्गियों के ऊपर दीवार गिर गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

8 लोगों को मलबे से निकाला गया

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। कुल 8 लोग मलबे में दबे थे। पुलिस के मुताबिक 8 लोगों को एम्स और सफदरगंज अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चे हैं। फिलहाल यह जानकारी मिली है कि इनमें से सात लोगों की मौत हो गई है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।