1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का अभी भी इंतजार, जानिए कब से पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का अभी भी इंतजार, जानिए कब से पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 11, 2023 09:37 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 09:37 am IST

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी कड़ाके की ठंड का इंतजार है। आधा सिद्माब्र बीतने को है लेकिन अभी भी यहां एक भी दिन कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है।

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का अभी भी इंतजार - India TV Hindi
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का अभी भी इंतजार Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन अभी भी दिल्ली वालों का कड़कड़ाती ठंड का इंतजार है। यहां अभी भी दिल्ली वाली सर्दियां शुरू नहीं हुई हैं। हालांकि तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है लेकिन अभी तापमान इतने नीचे नहीं पहुंचा है, जिससे यहाँ कहा जा सके कि दिल्ली में सर्दियां आ गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो अब तक की सबसे ठंडी सुबह थी और सामान्य से एक डिग्री कम थी।

अभी क्यों कम पड़ रही सर्दियां? 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में भी अभी कड़ाके की सर्दी का इंतजार चल रहा है। हल्की सर्दी पड़ने के पीछे कई कराना बताए जा रहे हैं। जानकारों के अनुसार, इस बार कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस ही आए हैं। अक्टूबर और नवंबर में कोई प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं आया। दिसंबर का पहला हफ्ता पश्चिमी हिमालय में भी लगभग पूरी तरह शुष्क रहा है। पहाड़ों पर ज्यादा बर्फ़बारी नहीं हुई। इसकी वजह से पहाड़ अब तक बर्फ की चादर से नहीं ढ़के हैं। ऐसे में हिमालय की तरफ से जो हवाएं दिल्ली तक पहुंच रही हैं वह बहुत अधिक ठंडी नहीं हैं। 

बारिश का कम होना भी एक वजह 

इसके अलावा दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड के लिए बारिश होना भी जरुरी है। लेकिन अभी तक इतनी बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान पर इकसा कोई असर पड़े। जानकार बताते हैं कि  सर्दियों की बारिश तापमान को कम करने और नमी बढ़ाने के लिए जरूरी है। कम तापमान और अधिक नमी की वजह से उत्तर के मैदानी इलाकों में घना कोहरा जमता है। कोहरे की वजह से तापमान तेजी से कम होते हैं। लेकिन नमी के अभाव में इस बार कोहरा भी बहुत अधिक नहीं पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।