1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल की हार के बाद कौन-कौन उनसे मिलने उनके घर पर पहुंचा, यहां जानिए नाम

केजरीवाल की हार के बाद कौन-कौन उनसे मिलने उनके घर पर पहुंचा, यहां जानिए नाम

 Published : Feb 08, 2025 02:22 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 02:43 pm IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अभी आ रहे हैं। चुनाव में AAP को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हर गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के लिए काउंटिंग अभी जारी है। इस बीच AAP को बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने करारी शिकस्त दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि केजरीवाल के चुनाव हारने के बाद उनसे मिलने कौन-कौन उनके घर पर गया, चलिए उन सभी के नाम जानते हैं। सभी नामों को नीचे लिस्ट में देखा सकता है। 

  • पंजाब स्पीकर कुलतार सिंह अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे
  • मनीष सिसोदिया अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे
  • मनीष सिसोदिया की वाइफ भी केजरीवाल के घर पर पहुंची
  • भगवंत मान केजरीवाल के घर आए
  • सांसद अशोक मित्तल अरविन्द केजरीवाल के घर आए
  • संजय सिंह, ND GUPTA, राघव चड्ढा 

बता दें कि नई दिल्ली सीट पर भाजपा से प्रवेश वर्मा ने AAP के अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त दी है। इस सीट पर दूसरे पायदान पर रहे केजरीवाल। वहीं, कांग्रेस से संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया की भी हार भी हुई है। इन दोनों बड़े चेहरों की हार से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को दी जीत की बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बीच अरविंद केजरीवाल का पहला और बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंनें बीजेपी को जीत की बधाई दी और जनादेश को स्वीकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनता ने 10 साल के लिए उन्हें सत्ता सौंपी थी तो दिल्ली के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए उन्होंने कई काम किए। अब उन्हें विपक्ष की जिम्मेदारी मिली है तो इसे भी बखूबी निभाएंगे। उन्होंने आखिरी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा "आपने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा। आपको इस दौरान बहुत कुछ सहना पड़ा, लेकिन आपने पूरे मेहनत के साथ अच्छा चुनाव लड़ा। इसके लिए बधाई।" बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।