1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हिमाचल प्रदेश में अब तक बंद हुए 1200 स्कूल, मंत्री ने खुद कबूली यह बात

हिमाचल प्रदेश में अब तक बंद हुए 1200 स्कूल, मंत्री ने खुद कबूली यह बात

 Published : May 16, 2025 05:56 pm IST,  Updated : May 16, 2025 05:56 pm IST

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने अपने एक बयान में बताया कि अब तक राज्य में 1200 स्कूल बंद हो चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में अब तक बंद हुए 1200 स्कूल- India TV Hindi
हिमाचल प्रदेश में अब तक बंद हुए 1200 स्कूल Image Source : FILE PHOTO

हिमाचल प्रदेश में अब तक 1200 स्कूल बंद किए जा चुके हैं, हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले ढाई सालों में राज्य के कुल 1200 स्कूल बंद किए जा चुके हैं। आगे बताया कि 450 स्कूल तो ऐसे बंद किए गए हैं, जहां एक भी बच्चे का नामांकन नहीं था, जबकि बाकियों में बच्चों की संख्या कम बताई जा रही।

और 100 स्कूल हो सकते हैं बंद

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को मजबूत करने के लए कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों के विलय के साथ-साथ पुनर्गठन पर भी विचार किया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि कक्षा 6 से 12 तक नामांकन 25 से कम होने पर स्कूलों को जोड़ने का पैरामीटर सेट किए गया है और जीरो होने पर करीबन 100 स्कूलों को डीनोटिफाई किया जाएगा। राज्य सरकारी ने शिक्षा विभाग में कार्यरत 778 अंशकालिक जलवाहकों को पक्की नौकरी दी है, जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक 11 साल की सेवा पूरी की थी।

15000 पदों पर जल्द होगी भर्ती

अपने बयान में आगे कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा किया है। सरकार आगे खाली पदों को भरने पर भी ध्यान दे रही है, इसके लिए शिक्षकों के 15000 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें प्राथमिक शिक्षा विभाग में 3900 पद शामिल है। और हिमाचल प्रदेश चयन आयोग के माध्यम से जल्द हगी अतिरिक्त 3100 पद भरें जाने हैं।

इसके अलावा, मंत्री ने यह भी कहा कि जो पूर्ववर्ती सरकार के समय भर्तियों रुकीं हुई थी, उन्हें अभी की सरकार भरने का काम कर रही है। प्री-प्राइमरी को मजबूत करने केलिए 6200 नर्सरी टीचरों की नियुक्ति की जा रही है, जबकि उच्च शिक्षा विभाग में 483 असिस्टमेंट प्रोफेसर की भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

​मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने लगाई नीट यूजी रिजल्ट पर रोक, जानें क्या है ये पूरा माजरा

JNU, जामिया के बाद अब इस आईआईटी ने भी तुर्की पर लिया एक्शन, तोड़े अपने सभी करार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।