1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नीट की तैयारी कर रहे 21 साल के युवक की मौत, एक साल पहले हुई 'बाईपास सर्जरी'

नीट की तैयारी कर रहे 21 साल के युवक की मौत, एक साल पहले हुई 'बाईपास सर्जरी'

 Published : Apr 15, 2025 11:11 pm IST,  Updated : Apr 15, 2025 11:11 pm IST

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय अभ्यर्थी की मंगलवार सुबह संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

राजस्थान के कोटा शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट की तैयारी करे स्टूडेंट की की मंगलवार सुबह संदिग्ध रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की आयु 21 वर्ष थी और एक साल पहले ही 'बाईपास सर्जरी' हुई थी। जानकारी से अनुसार, मृतक देवकरण सैनी राज्य के पाली जिले का रहने वाला था, जो पिछले 5 माह से ‘हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी’ में एक पीजी रूम में रह रहा था और खुद से पढ़ाई कर रहा था। 

कुन्हाड़ी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि सैनी सुबह तकरीबन 8 बजे लाइब्रेरी से निकला और सड़क किनारे चाय पीने के एक चाय की शॉप पर रुका। उन्होंने बताया कि चाय का इंतजार करते समय सैनी अचानक बेहोश हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने सैनी को मृत घोषित कर दिया। 

दिल में जन्म से ही छेद था

पलिस अधिकारी के अनुसार, सैनी के दिल में जन्म से ही छेद था और एक साल पहले एम्स में उसकी सर्जरी हुई थी। उन्होंने बताया कि ठीक होने के बाद नीट की तैयारी शुरू करने के लिए सैनी नवंबर में कोटा आ गया। हालांकि, उसे शहर के किसी भी कोचिंग संस्थान में दाखिला नहीं मिला। इसके बाद उसने खुद से पढ़ाई की और ऑनलाइन कोचिंग ली। 

ले रहा था नियमित दवाइयां

अधिकारी के मुताबिक, युवक सर्जरी के बाद की देखभाल के लिए रेगुलर दवाइयां ले रहा था। उन्होंने बताया कि उसके कमरे से डॉक्टर के पर्चे व दवाइयां मिलीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक को दिल का दौरा पड़ने की संभावना है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम उसके परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही किया जाएगा और शव को शवगृह में रख दिया गया है। (With PTI Input)

ये भी पढ़ें- LKG और UKG की फुल फॉर्म जानते हैं आप? अधिकतर को नहीं होगा पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।