1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. तमिलनाडु के बाद इस राज्य में भी अब दिवाली को लेकर 5 दिन तक स्कूल हुए बंद, देखें प्रशासन का आदेश

तमिलनाडु के बाद इस राज्य में भी अब दिवाली को लेकर 5 दिन तक स्कूल हुए बंद, देखें प्रशासन का आदेश

 Published : Oct 23, 2024 12:49 pm IST,  Updated : Oct 23, 2024 12:49 pm IST

दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी बीच खबर आ रही है कि यूपी, एमपी, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा व तमिलनाडु के बाद जम्मू में भी स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।

School Closed- India TV Hindi
School Closed Image Source : FILE PHOTO

पूरा देश 31 तारीख को दीवाली का उत्सव मनाने के लिए तैयार है। इसी बीच, जम्मू के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने उच्चतर माध्यमिक स्तर (Higher Secondary levels) तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए 5 दिन की स्कूल छुट्टी घोषित कर दी है। दिवाली उत्सव के मद्देनजर, सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल 29 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2024 तक बंद रहेंगे। 3 नवंबर को रविवार की भी छुट्टी रहेगी, फिर पूजा अवकाश के बाद 4 नवंबर को स्कूल फिर से खुलेंगे।

क्या कहा गया नोटिस में?

जिला मजिस्ट्रेट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। छात्र और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट schedujammu.nic.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं। वहीं, आधिकारिक आदेश में कहा गया है, 'जम्मू संभाग के उच्चतर माध्यमिक स्तर (Higher Secondary levels) (ग्रीष्मकालीन/शीतकालीन क्षेत्र) तक के सभी सरकारी/प्राइवेट एकेडमिक इंस्टिट्यूशन को 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक 5 दिन की पूजा छुट्टियां मनाने का आदेश दिया जाता है।'

कुल 6 दिन की मिली है छुट्टी

यह 6 दिवसीय अवकाश छात्रों और अभिभावकों को पूरे जोश के साथ त्योहार मनाने का मौका देगा। पिछले रुझानों को देखते हुए, छुट्टियों में किसी भी तरह के विस्तार की उम्मीद नहीं है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल अधिकारियों के संपर्क में रहें और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से DSEJ की आधिकारिक वेबसाइट देखें। 

Notice

तमिलनाडु में भी बंद रहेंगे स्कूल

जम्मू के अलावा, तमिलनाडु ने भी 1 नवंबर 2024 को राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने लोगों को दिवाली मनाने और घर लौटने की अनुमति देने के लिए 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे अन्य राज्यों ने भी अपने राज्यों में छुट्टियों की घोषणा की है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे स्कूल की छुट्टियों के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए संबंधित स्कूल की वेबसाइट देखते रहें।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य ने कक्षा 10वीं के छात्रों को दी राहत, घटा दी मैथ व साइंस के लिए पासिंग मार्क

क्लास में हंसना बच्ची को पड़ा भारी, टीचर ने इतनी जोर से मारा थप्पड़ कि लड़की का हो गया ब्रेन डैमेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।