1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में निकली मैनेजमेंट पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की योग्यता

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में निकली मैनेजमेंट पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने की योग्यता

 Published : Feb 03, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 04:49 pm IST

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यानी AIC में मैनेजमेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजमेंट पदों पर भर्ती- India TV Hindi
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजमेंट पदों पर भर्ती Image Source : FREEPIK

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड यानी AIC में मैनेजमेंट पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती के जरिए कुल 55 पदों को भरा जाएगा।   

क्या है अप्लाई करने की योग्यता?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इसके लिए एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं। 

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई/बी.टेक// पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम एज 21 वर्ष और मेक्सिम एज 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 दिसंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 दिसंबर 1994 से पहले और 1 दिसंबर 2003 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी-कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-  गैस जलाने पर नीली रंग की आग क्यों निकलती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।