नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर में फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। जानकारी दे दें कि ये भर्ती तिनियुक्ति और संविदा के आधार पर होगी। ये रिक्तियाँ अनंतिम हैं और इनमें परिवर्तन हो सकता है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 88 पदों को भरा जाएगा। इनमें-
- प्रोफेसर: 21
- अतिरिक्त प्रोफेसर: 15
- एसोसिएट प्रोफेसर: 28
- सहायक प्रोफेसर: 24
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी
नीचे दिए गए प्वाइंट्स के माध्यम उम्मीदवारव इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।
- प्रोफेसर/अतिरिक्त प्रोफेसर: अधिकतम 58 वर्ष
- एसोसिएट/असिस्टेंट प्रोफेसर: अधिकतम 50 वर्ष
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए आयु में छूट नियमों के अनुसार लागू है।
- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशानिर्देशों के अनुसार शिक्षण और अनुसंधान का अनुभव अनिवार्य है। सुपर-स्पेशलिटी पदों के लिए डीएम या एमसीएच योग्यता आवश्यक है।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
क्या है आवेदन शुल्क?
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹2,000
- एससी/एसटी: ₹500
- दिव्यांगजन, प्रतिनियुक्ति आवेदकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।
ये भी पढ़ें-
जुबीन गर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर TUTA ने की कुलपति की भी निंदा, पद से हटाने की मांग
UPSC ESE 2026: 400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई