1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. जुबीन गर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर TUTA ने की कुलपति की भी निंदा, पद से हटाने की मांग

जुबीन गर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर TUTA ने की कुलपति की भी निंदा, पद से हटाने की मांग

 Published : Sep 28, 2025 02:12 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 02:16 pm IST

तेजपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कुलपति शंभू नाथ सिंह को हटाने की मांग की है। टीयूटीए ने जुबीन गर्ग की मृत्यु के बाद उनके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कुलपति की भी निंदा की।

TUTA ने जुबीन गर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर की कुलपति की भी निंदा की- India TV Hindi
TUTA ने जुबीन गर्ग पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर की कुलपति की भी निंदा की Image Source : PTI/ INSTAGRAM@ZUBEEN.GARG

असम के तेजपुर विश्वविद्यालय से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेजपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ ने कुलपति शंभूनाथ सिंह के ऊपर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया है और उन्हें हटाने की मांग की है। तेजपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (टीयूटीए) ने एक बयान में कहा कि उसने इस संबंध में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को एक डिटेल्ड ज्ञापन सौंपा है। TUTA ने सिंगर जुबिन गर्ग की मृत्यु के बाद उनके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए कुलपति की भी निंदा की। 

ज्ञापन में कहा गया कि सिंह के तहत वित्तीय अनियमितताओं के आरोप विश्वविद्यालय के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय हैं। शिक्षक संघ ने कहा कि इनमें सामग्री की खरीद, ठेके देने व कबाड़ के निपटान में अनियमितताएं शामिल हैं। 

TUTA का दावा 

TUTA ने यह भी दावा किया कि कुलपति पर अनधिकृत पोस्ट सृजित करने और अत्यधिक भत्ते देने का आरोप है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी समरेश बर्मन ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि कुलपति "निरंकुश शैली" से काम कर रहे हैं, जिसके कारण संस्थान की समग्र रैंकिंग में गिरावट आ रही है। 

जुबीन गर्ग के बारे में उनकी टिप्पणियों को लेकर छात्रों और कुलपति के बीच टकराव भी हुआ। बाद में सोनितपुर जिला प्रशासन ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। बार-बार कोशिश करने के बावजूद कुलपति से टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। आरोपों पर बयान देने के लिए विश्वविद्यालय में कोई भी उपलब्ध नहीं था।

हाल में विश्वविद्यालय ने सिंगर जुबीन गर्ग की प्रतिमा स्थापित करने का किया था ऐलान

बता दें कि हाल में असम के तेजपुर विश्वविद्यालय ने घोषणा की थी कि वह परिसर में सिंगर जुबीन गर्ग की एक प्रतिमा स्थापित करेगा और उन्हें मानद डॉक्टरेट की उपाधि (मरणोपरांत) प्रदान करने पर भी विचार कर रहा है। विश्वविद्यालय उनके नाम पर एक छात्रवृत्ति भी शुरू करेगा। 

(पीटीआई इनपुट)

ये भी पढ़ें- सावधान! UP बोर्ड के नाम पर बनाई गईं ये फर्जी वेबसाइट्स, असली दिखाने के लिए CM और अधिकारियों की फोटो भी लगाई; मामला दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।